चमोली। पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं के दावों की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। चमोली जनपद में सड़क सुविधा न होने के कारण एक प्रसव पीड़िता को तीन किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय करना पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण महिला ने रास्ते में ही एक बेटी को जन्म दिया। घटना बीते रविवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार, विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गनोली के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। गांव तक सड़क न होने के कारण परिजनों के सामने उन्हें अस्पताल ले जाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। रविवार सुबह पीड़ा बढ़ने पर महिला के पति, ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी ने हिम्मत जुटाई और उन्हें पैदल ही मुख्य सड़क की ओर ले जाने लगे। तीन किलोमीटर की दुर्गम चढ़ाई-उतराई पार करते समय बीच रास्ते में ही गायत्री देवी की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने वहीं बेटी को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और अन्य महिलाओं ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और नवजात को मुख्य सड़क तक लाकर अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग के शेष तीन किलोमीटर हिस्से को आज तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में बीमारों और गर्भवती महिलाओं को आज भी जान जोखिम में डालकर पैदल सफर करना पड़ रहा है।
Trending
हल्द्वानी में खौफनाक घरेलू हिंसा: सुबह 9:30 बजे गाली-गलौज के बाद विवाहिता पर किया जानलेवा हमला
13 साल के करण के साहस से बेनकाब हुई सूरत के बारडोली तालुका की खौफनाक वारदात
देहरादून में अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी धरना स्थल पर बैठे
ग्रामीणों की पीड़ा के बावजूद चमोली में क्यों अधूरा पड़ा है गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग?
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ले रहे पल-पल की अपडेट, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश
प्रखर जैन ने क्यों छोड़ा सिविल जज का पद? पढ़िए उनका दिल छू लेने वाला जवाब
संत रविदास जयंती वर्ष पर धामी का समरसता संदेश, बोले-कानून की नजर में सभी नागरिक समान
बनबसा से 2027 का शंखनाद: 54 योजनाओं की सौगात के साथ सीएम धामी ने ठोका 'सबसे बड़ी जीत' का दावा
ग्रामीणों की पीड़ा के बावजूद चमोली में क्यों अधूरा पड़ा है गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग?
- by Admin
- Nov 25, 2026