नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
सदन में गूंजेंगे रसोई गैस के बढ़ते दाम: कांग्रेस विधायकों ने महंगाई के मुद्दे पर तैयार किया विरोध प्रदर्शन
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
मिट्टी की उर्वरता बचाने के लिए जैविक संतुलन जरूरी: किसानों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे कृषि अधिकारी
नैनीताल आग: ग्लेनमोर भवन के निवासी सुरक्षित, संपत्ति खाक
नैनीताल पुलिस ब्रेसाइड फांसी मामले की जांच में जुटी
आईटी क्षेत्र में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान: रानीबाग परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए शासन स्तर पर कवायद
उत्तराखंड में आपदा की स्थिति में कौन सा विभाग क्या करेगा? मॉक ड्रिल से तय होगी सबकी जिम्मेदारी
क्या संपत्ति विवरण से खत्म होगा भ्रष्टाचार? यूपीसीएल का नया नियम कर्मचारियों की जवाबदेही करेगा अब तय