नई दिल्ली। यूपी के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। दरअसल, यहां तलाक लेने के बाद एक बेटी ढोल-नगाड़ों के साथ अपने मायके पहुंची, जहां परिजनों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस अनोखे जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामला मेरठ के शास्त्रीनगर का है और उत्तराखंड कैडर के सेवानिवृत्त जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता वशिष्ठ के तलाक को दुख नहीं, बल्कि स्वाभिमान की जीत के रूप में मनाया। दरअसल, मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले रिटायर्ड जज डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता की शादी 2018 में शाहजहांपुर के रहने वाले गौरव अग्निहोत्री से की थी। गौरव सेना में मेजर हैं और जालंधर में तैनात हैं। प्रणिता का एक बेटा भी है, लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न बढ़ता चला गया। मामला इतना बड़ा कि प्रणिता ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। इसके बाद मामला फैमिली कोर्ट पहुंचा तो और प्रणिता और गौरव का तलाक मंजूर कर लिया गया। तलाक होने के बाद पिता और रिश्तेदारों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। खबरों के मुताबिक प्रणिता के भाई की 2022 के सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। इसी बीच बेटी प्रणिता के ससुरालियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न ने सभी को झकझोर दिया, लेकिन रिटायर्ड जज पिता बेटी का हौसला बने और तलाक लेने के लिए कह दिया। आखिरकार तलाक हुआ, लेकिन यहां दुख नहीं, जश्न मनाया गया और ये जश्न लोगों के लिए मिसाल बन रहा है। प्रणिता अपने पिता की इकलौती बेटी हैं। इस दौरान प्रणिता ने बताया कि मैंने फैमिली को बचाने की सोची थी। 2021 में भी तलाक होने वाला था, लेकिन मेंटेलिटी नहीं बदली। मेरे पिता ने साथ दिया। मैं कहना चाहती हूं कि ऐसा परिवार सबको मिले। वहीं डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा का कहना है कि बेटी के पैदा होने पर भी ढोल नगाड़े बजे थे, इसको बताना था आज भी बेटी का वही महत्व है।
Trending
क्या पहाड़ की राजनीतिक ताकत हो जाएगी आधी? जनगणना 2027 के संभावित आंकड़ों ने बढ़ाई सबकी चिंता
मेरठ खबर: तलाक को आजादी के रूप में मनाया गया
पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति: हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के लिए धामी सरकार का प्रयास
एसडीआरएफ की मुस्तैदी: केदारनाथ यात्रा मार्ग के संवेदनशील पड़ावों पर आपदा राहत के लिए चिन्हित किए स्थान
6 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में धामी का जलवा: भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में बनाएंगे जीत का माहौल
उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट: नितिन गडकरी ने दी 461 करोड़ की परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी
स्थानीय लोगों की चिंता सही साबित हुई: सहस्त्रधारा में बिना रेलिंग वाले स्थान से खाई में गिरा युवक
उत्तराखंड शासन की नजर सुखवंत सिंह केस पर: एसआईटी जांच में 12 आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलित