देहरादून। राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा महिला नेताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। भाजपा महिला मोर्चा की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। डिजिटल साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी राजेंद्र सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भाजपा से जुड़ी महिला नेताओं के खिलाफ कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया था। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने इसे महिलाओं के सम्मान पर हमला बताते हुए डालनवाला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का कहना था कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने का साहस न कर सके। शिकायत के अनुसार, शनिवार सुबह महिला नेताओं ने जब अपना फेसबुक अकाउंट देखा तो ‘राजेंद्र उत्तराखंडी’ नाम से संचालित एक फेसबुक प्रोफाइल पर भाजपा महिला नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने स्क्रीनशॉट के माध्यम से इस सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें महिला नेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में सोशल मीडिया पोस्ट, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई, जिसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending
पहले डेंगू न हुआ हो तब भी लगवा सकते हैं QDENGA वैक्सीन
सावन के पहले सोमवार पर आस्था का अनूठा संगम: उफनती अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, जयकारों से गूंजी केदारघाटी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों से लैस होंगे उत्तराखंड के सभी अल्पसंख्यक विद्यालय
रामनगर में शनिवार को हुई घिनौनी वारदात से हड़कंप, संगीत शिक्षक जस्टिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू
CJP प्रदर्शन के बीच बदरपुर बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा
व्यावसायिक वातावरण सुधारने में उत्तराखंड की लंबी छलांग, नीति आयोग के सूचकांक में दिखा असर
सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहें चारधाम यात्री, प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही करें भरोसा
पहाड़ों में कृषि संकट का समाधान है किनोवा, कम पानी में बंपर पैदावार देने की क्षमता