देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार को युवा कांग्रेस द्वारा ‘जय भीम जय हिंद’ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए और उन्होंने युवाओं को सामाजिक न्याय व संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक बताते हुए उन्हें आत्मसात करने की जरूरत पर जोर दिया। सम्मेलन में युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम संयोजक वैभव वालिया, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह और महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक समानता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अपने संबोधन में कन्हैया कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और यदि वे जागरूक होकर आगे बढ़ें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज के भारत के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, भाईचारे और संविधान के प्रति आस्था को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने इसे युवाओं को जोड़ने और जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Trending
UBSE परीक्षा मूल्यांकन अपडेट: मार्किंग चरण समाप्त, उत्तराखंड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों के लिए रिजल्ट टैबुलेशन आज से शुरू
पीक सीजन शुरू होने से पहले चारधाम यात्रा यात्रियों पर दैनिक कैप समाप्त कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार का रणनीतिक कदम
बिंदुखत्ता को मिलेगा भूमिधरी अधिकार का रास्ता, सीएम धामी बोले- केंद्र से करेंगे मजबूत पैरवी, चारधाम यात्रा तैयारियों पर भी सख्त निर्देश
उत्तराखंड में बुनियादी ढांचा क्रांति: पीएम मोदी आज अपने बहुप्रतीक्षित देहरादून दौरे के दौरान करोड़ों की कई विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे
सरकारी गोपनीयता अधिनियम और राजद्रोह के आरोप: उत्तराखंड राज्य में जासूसी के लिए विक्रांत कश्यप को गंभीर कानूनी दंड का सामना क्यों करना पड़ेगा
सक्रिय साइबर अपराध रोकथाम अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा चारधाम यात्रा 2026 को निशाना बनाने वाली फिशिंग वेबसाइटों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया
सामाजिक न्याय के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा: इस रविवार देहरादून में 'जय भीम जय हिंद' सभा में कन्हैया कुमार का मुख्य विषय रहा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी में नशा विरोधी शपथ समारोह उत्तराखंड के सामाजिक सुधार में एक नया अध्याय है
सामाजिक न्याय के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा: इस रविवार देहरादून में 'जय भीम जय हिंद' सभा में कन्हैया कुमार का मुख्य विषय रहा
- by News Desk
- Apr 12, 2026